समाज को भ्रमित करने वाले नैरेटिव से रहें सचेतः कैलाश चंद्र

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में कल्चरल मार्क्सवाद पर परिचर्चा आयोजितमीडिया, सिनेमा, पाठ्यक्रम और साहित्य के माध्यम से सामाजिक धारणाओं के निर्माण पर हुआ मंथन कोरबा 11 अगस्त। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में कल्चरल मार्क्सवाद विषय पर अध्ययन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कोरबा में आयोजित ब्रेनस्टॉर्मिंग सत्र में क्षेत्र साहित्य प्रमुख विश्वजीत […]

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या, शराब दुकान के सामने विवाद के बाद चाकूबाजी; बुजुर्ग घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तोरवा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सामने विवाद के बाद दो युवकों ने भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हमले में एक बुजुर्ग भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के […]

रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का खुलेआम रोमांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; RPF ने बताया- नशे में थे दोनों

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के सार्वजनिक जगह पर एक-दूसरे को गले लगाने और किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों काफी देर तक एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस स्थान पर दोनों मौजूद थे, उसके […]

बजाज फाइनेंस कर्मचारी पर लाखों की ठगी का आरोपः लोन बंद कराने के नाम पर निजी खाते में जमा कराए पैसे, आरोपी फरार

कोरबा 11 अगस्त। कोरबा में बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शशांक सिंह पर लोगों को लोन दिलाने और बाद में उसे बंद कराने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी ने लोन की किस्त या खाता बंद कराने के लिए रकम अपने निजी खाते में जमा […]

स्वास्थ्य, बिजली और विकास की मांग को लेकर पसान में चक्का जामः 4.5 घंटे थमे वाहन, लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त

कोरबा 11 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान में स्वास्थ्य, बिजली और विकास कार्यों की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों, स्थानीय व्यापारियों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुआ आंदोलन लगभग साढ़े चार घंटे तक चला। इससे पसान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी […]

सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर बांगो क्षेत्र में भी फूटा गुस्सा

कोरबा 11 अगस्त। पोड़ी उपरोड़ा से बांगो डेम तक जाने वाली प्रमुख सडक की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब सडक पर उतर आया है। सडक मरम्मत की मांग को लेकर पूर्व जनपद सदस्य भोला गोस्वामी, लालपुर सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के गेट के सामने धरना शुरू कर […]

जुनियर डॉक्टर हड़ताल पर, ग्रामीण अस्पतालों की सेवा प्रभावित

कोरबा 11 अगस्त। छात्रवृत्ति की राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग को लेकर जुनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस वजह से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों सहित शहर के पॉैली क्लिनीक में कामकाज पर असर पड़ा है। सूत्रों के अनुसार जुनियर डॉक्टर की नियुक्ति के साथ ही उन्होंने […]

कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात जारी, सोलर पैनल को किया क्षतिग्रस्त

कोरबा 11 अगस्त। कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के केंदई, एतमानगर व जटगा रेंज में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। एतमानगर रेंज के कठमोरगा में मौजूद 11 हाथियों में से 8 हाथी बीती रात झुंड से अलग होकर केंदई रेंज चले गए और वहां के लालपुर जंगल […]

कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, किया जलाभिषेक

कोरबा 11 अगस्त। श्रावण मास के द्वितीय सावन सोमवार पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम कनकी स्थित प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पहुंचे। उन्होंने कनकेश्वर धाम में देवाधिदेव भगवान महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर जलाभिषेक किया। सावन सोमवार के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में […]

नकली पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगीः गांजा रखने का डर दिखाकर उतरवाए सोने के गहने, पन्नी में थमा दिए नकली जेवर

कोरबा 11 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में नकली पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग को गांजा रखने की बात कहकर डराया। इसके बाद जांच के नाम पर उनके सोने के […]