कोरबा छत्तीसगढ़ हाथी समस्या

कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात जारी, सोलर पैनल को किया क्षतिग्रस्त

कोरबा 11 अगस्त। कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के केंदई, एतमानगर व जटगा रेंज में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। एतमानगर रेंज के कठमोरगा में मौजूद 11 हाथियों में से 8 हाथी बीती रात झुंड से अलग होकर केंदई रेंज चले गए और वहां के लालपुर जंगल में डेरा डाल दिया। जबकि शेष बचे तीन हाथियों ने उत्पात मचाते हुए कठमोरगा निवासी दरबारी नामक एक ग्रामीण के खेत व बाड़ी में लगे सोलर पैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वहीं भुट्टा को खाने के साथ खेत में लगे अन्य फसल को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे ग्रामीण को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बाड़ी में हाथियों के आने तथा उत्पात मचाने की जानकारी ग्रामीण को आज सुबह तब लगी जब वे वहां पहुंचे तो बाड़ी में लगा सोलर पैनल टूटा हुआ मिला। भुटटा भी गायब थे। धान में लगे धान को भी रौंदा हुआ पाया। पास में हाथियों के पैरों के निशान को देखकर ग्रामीण को यह समझने में देर नहीं लगी कि हाथियों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिस पर वन अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलन में जुट गया है। हाथियों ने कल भी यहां उत्पात मचाया था। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं।

उधर कोरबा वनमंडल में भी दो दंतैल हाथियों की दस्तक हो गई है। दंतैल हाथी बीती रात कोरबा रेंज की सीमा में प्रवेश करने के बाद दरगा जंगल पहुंच गया है। दंतैल हाथियों के दरगा क्षेत्र में आने की सूचना मिलते ही संबंधित वन अमला सतर्क हो गया है। हाथियों की निगरानी करने के साथ क्षेत्र में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों को क्षेत्र में दंतैल हाथियों के आने की जानकारी देते हुए उनसे दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से