कोरबा छत्तीसगढ़ राजकाज संगठन समस्या सुरक्षा सेहत हड़ताल

जुनियर डॉक्टर हड़ताल पर, ग्रामीण अस्पतालों की सेवा प्रभावित

कोरबा 11 अगस्त। छात्रवृत्ति की राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग को लेकर जुनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस वजह से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों सहित शहर के पॉैली क्लिनीक में कामकाज पर असर पड़ा है।

सूत्रों के अनुसार जुनियर डॉक्टर की नियुक्ति के साथ ही उन्होंने बांड भरकर दिया है कि वे अनिवार्य रूप से एक वर्ष तक दूरदराज के या जहां आवश्यकता होगी, अस्पताल में सेवा देंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसी के तहत आसपास के केन्द्रों में पदस्थ किया है। इस बीच वे हड़ताल पर चले गए। कोरबा जिले के पांच विकासखंड अंतर्गत चल रहे ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं इन कारणों से बाधित हुई है। फिलहाल चिकित्साकर्मी के भरोसे ये केन्द्र चल रहे हैं। लोगों को जुनियर डॉक्टर की हड़ताल खत्म होने की प्रतीक्षा है। सीएमएचओ ने बताया कि हड़ताल के प्रभावों का अध्ययन करने के साथ आवश्यक विकल्प तय किए जा रहे हैं। पूरे मामले को लेकर शीर्ष प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से