कोरबा छत्तीसगढ़ राजकाज संगठन सड़क सुरक्षा समस्या हड़ताल

सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर बांगो क्षेत्र में भी फूटा गुस्सा

कोरबा 11 अगस्त। पोड़ी उपरोड़ा से बांगो डेम तक जाने वाली प्रमुख सडक की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब सडक पर उतर आया है। सडक मरम्मत की मांग को लेकर पूर्व जनपद सदस्य भोला गोस्वामी, लालपुर सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल देखी जा रही है।

धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि सडक की हालत लंबे समय से बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढों और जर्जर सडक के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सडक मरम्मत को लेकर विभाग और प्रशासन से एक बार नहीं, बल्कि कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि धरना शुरू करने से पहले भी संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांग पर गंभीरता नहीं दिखाई गई।

लगातार शिकायतों और अनदेखी से नाराज ग्रामीणों को आखिरकार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब केवल आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा। उनका कहना है कि जब तक सडक की बदहाल तस्वीर को बदलने के लिए मौके पर ठोस कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से