अपराध कानून छत्तीसगढ़ जांजगीर हादसा

तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, भाई-बहन की मौत; बर्थडे पार्टी में जाते समय हादसा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम जावलपुर में तेज रफ्तार थार कार ने सामने से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार दोनों भाई-बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान दहकोनी निवासी विनोद कौशिक (25 वर्ष) और कापन निवासी खुशी कश्यप (20 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मामा के घर बर्थडे पार्टी में जा रहे थे भाई-बहन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को खुशी कश्यप स्कूटी से ग्राम दहकोनी स्थित अपने भाई विनोद कौशिक के घर पहुंची थीं। इसके बाद दोनों भाई-बहन मामा के घर जावलपुर में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे।

स्कूटी विनोद कौशिक चला रहा था। दोनों जावलपुर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर मौत

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, थार की टक्कर से स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विनोद और खुशी को गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों और थार की रफ्तार को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

परिवार में पसरा मातम

भाई-बहन की एक साथ मौत की खबर से दोनों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में बर्थडे पार्टी में शामिल होने की तैयारी थी, वहां खुशियों की जगह अचानक मातम छा गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से
अपराध कानून कोरबा छत्तीसगढ़

आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ गिरफ्तार, थार आगजनी और चाकूबाजी कांड में पुलिस को मिली सफलता

कोरबा 01 अगस्त। शहर में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ को कोरबा पुलिस ने