अपराध कानून कोरबा छत्तीसगढ़

आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ गिरफ्तार, थार आगजनी और चाकूबाजी कांड में पुलिस को मिली सफलता

कोरबा 01 अगस्त। शहर में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ को कोरबा पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा है। दो अलग-अलग संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्टील का चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने के साथ ही जिला बदर करने की सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

बहुचर्चित थार वाहन आगजनी मामले में पुलिस को यह दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्य आरोपियों में शामिल आशु चुटैल के अलावा इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। इस सनसनीखेज कांड में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार साथियों की तलाश सरगर्मी से जारी है।

पुलिस जांच के अनुसार, यह पूरी घटना 7 जून 2026 की रात बुधवारी बाजार स्थित एक गुटखा दुकान के सामने की है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी आशु चुटैल और उसके साथियों ने एक युवक का रास्ता रोका। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से युवक के पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए। लगातार दबिश, तकनीकी साक्ष्यों और मजबूत मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और मारपीट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उसके लगातार बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उसे जिला बदर करने का प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी को भेज दिया है।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और आदतन अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से