उपसरपंच समेत 20 पंचों का सामूहिक इस्तीफा: सरपंच की बर्खास्तगी का जताया विरोध, प्रशासन की कार्रवाई को बताया एकपक्षीय
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मदननगर में सरपंच की बर्खास्तगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई के विरोध में पंचायत के उपसरपंच समेत सभी 20 पंचों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सभी जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को अपना त्यागपत्र सौंपते […]



