कोरबा छत्तीसगढ़ राजकाज

निगम में भूषण उरांव व रुचि को अतिरिक्त दायित्व सौंपे आयुक्त ने

कोरबा। नगर पालिक निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय ने एक आदेश जारी कर कार्यालयीन आदेश में संशोधन किया है
इसके तहत प्रशासनिक व्यवस्थांतर्गत पूर्व कार्यालयीन आदेश में संशोधन करते हुए भूषण राम उरॉव, अधीक्षण अभियंता, नगर पालिक निगम कोरबा को पूर्व में सौपे गये दायित्वों के साथ-साथ निर्माण, योजना, डी.एम.एफ, सी.एस.आर., 15वें व 16वें वित्त योजना, अमृत मिशन के प्रभारी अधिकारी तथा सूचना के अधिकार 2005 के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह प्रशासनिक व्यवस्थांतर्गत सुश्री रूची साहू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम को पूर्व में सौपे गये दायित्वों के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौपा गया है। आयुक्त के आदेशानुसार यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से