भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा की बैठक में बड़े फैसलेः जिला स्तर पर छपेगी सेवा ज्योति स्मारिका, इंदौर में तैयार हुई अत्याधुनिक ब्लड कलेक्शन बस
कोरबा 16 अगस्त। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला कोरबा की प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा (डीएम रोड) में चेयरमैन श्री राम सिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक सरोकारों को लेकर कई दूरगामी और शानदार फैसले लिए […]

