आयोजन कोरबा छत्तीसगढ़ पर्व त्यौहार प्रेरणा मीडिया

प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कोरबा 16 अगस्त। 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के ट्रांसपोर्टनगर स्थित तिलक भवन परिसर में ध्वजारोहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।

ध्वजारोहण से पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सम्माननीय सदस्यों द्वारा भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। तत्पश्चात प्रातः 9.00 बजे पूरी गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थितजन ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा तिलक भवन परिसर गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप-सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू) समेत प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, पूर्व सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, सुशील दास, रवि पी सिंह, सुखसागर मन्नेवार, दीपक जैन, अरविन्द पाण्डेय, राजेश कुमार, विजय सिंह, युधिष्ठिर राजवाड़े, मधु डिडवानिया, कैलाश यादव, कृष्णा राठौर, प्रीतम जायसवाल, रेनू जायसवाल, मुस्कान भंडारी, निर्मला राठौर, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, भुवनेश्वर महतो, संजीत सिन्हा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य नीलम दास पड़वार, अंकित सिंह, राजा मुखर्जी, , संदीप केशरवानी, रमेश वर्मा, अनूप स्वर्णकार, विकास निर्मलकर, गयानाथ मौर्य, विमल मित्तल, राजीव प्रजापति, राजेश प्रजापति, राजेश प्रजापति, जीवन चौहान, शैलेश भावनानी, संतोष दीवान एवं अन्य सदस्य, उनके परिवारजन, पत्रकार साथी कन्हैया पटेल, अनीस प्रसाद, रघु, अजय डहरिया समेत बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में क्लब के केयर टेकर गुणसागर महिलांगे एवं स्वच्छता मित्र मोहन राव का विशेष सहयोग रहा।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से