आयोजन कोरबा छत्तीसगढ़ पर्व त्यौहार संगठन सामाजिक

हरदी बाजार में धूमधाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

कोरबा 16 अगस्त। ’’ देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हरदी बाजार के अंबेडकर चौक, रेकी मोड़ के पास बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी प्रशिक्षण नरेश टंडन ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर राष्ट्रीय ध्वज की पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम की शुरुआत नरेश टंडन द्वारा राष्ट्रीय तिरंगे के समक्ष अगरबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना करने, श्रीफल तोड़ने और पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रभक्ति के नारों और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के पश्चात बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के जयकारे लगाए और देशभक्ति के नारे लगाकर उत्साह का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयां वितरित की गईं।

इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक रामावतार टंडन, जीवन चौहान, पूर्व जनपद सदस्य हरदी बाजार, राज ओगरे, मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा चौतराम बघेल, महामंत्री मनीराम भारती, लालजी टंडन, भोज प्रसाद चंद्राकर, भवानी सिंह नेताम, सुभाष मांडवी, सुंदर सिंह गौड़, रामेश्वर कुमार, बाली रविदास, हिमांशु ओगरे, संजू कुर्रे, संजय पाटले, रामशंकर राठौर, विष्णु कुमार, रामू मांडवी, शिवदयाल मांडवी, प्रकाश नेताम, मनीराम नेताम, नंद कुमार, पदुम कुमार, उमेश कुमार, विनोद मांडवी, गौतम नेताम, उत्तम नेताम, राहुल मांडवी, धर्म सिंह नेताम, कुलश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और सामाजिक एकता का माहौल देखनेको मिला

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से