अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अंडा खाने को नहीं मिलने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम […]

पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

कोरबा, 02 अगस्त 2026/ प्रदेशभर में नकली (एनालॉग) पनीर के क्रय, विक्रय एवं संग्रह पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच अभियान के […]

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सीतामणी मिडिल स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर दिया शिक्षा दान का संदेश

कोरबा 02 अगस्त। शिक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और समाज के शिक्षित नागरिकों को सरकारी स्कूलों से जोडने की पहल के तहत शनिवार को ‘सभापति की पाठशाला’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर सुबह शासकीय माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के […]

पत्तेदार सब्जियों से श्रावण मास में बनाएं दूरीः डॉ. नागेंद्र

कोरबा 02 अगस्त। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि श्रावण मास में पाचन शक्ति कमजोर होने का संदर्भ देते हुए लोगों को सलाह दिए कि उन्हें पत्ते वाली सब्जियों के उपयोग से बचना चाहिए। श्रावण मास में हरीतकी हरड़ का सेवन विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। यह वात दोष को […]

आधीरात को मड़ई पहुंचकर लोनर हाथी ने फिर ढहाया मकान

कोरबा 02 अगस्त। जिले में लोनर हाथियों का आतंक लगातार जारी है, जहां कटघोरा वनमण्डल के एतमानगर रेंज के बंजारी से आधीरात को पहुंचे लोनर हाथी ने मड़ई गांव में बुधनराम नामक ग्रामीण के मकान को ढहा दिया। वहीं करतला रेंज के बड़मार में एक किसान की जान लेने वाला दंतैल हाथी अभी भी क्षेत्र […]

रेलवे ग्राउंड और शिव मंदिर परिसर में लगाए गए पौधे

कोरबा 02 अगस्त। श्रवण के महीने में धरती का श्रंगार करने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन की भावना से कोरबा के साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे क्षेत्र के खेल मैदान और शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। हरियर धरती से जुड़े सदस्यों की भागीदारी इस कार्यक्रम में रही। पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के अनुकूल पौधों का […]

पार्षद युगल ने हाई और हायर सेकेंडरी के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

कोरबा 02 अगस्त। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मिशन रोड में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर प्रदेश सरकार की सरस्वती साइकिल योजना का लाभ कक्षा नवमी में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को मिला। जबकि वार्ड के पार्षद युगल किशोर केवर्त ने हाई और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर […]

बालको वन परिक्षेत्र द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 02 अगस्त। वनमंडलाधिकारी कोरबा, श्रीमती प्रेमलता यादव के आदेशानुसार एवं उपवन मंडल अधिकारी उत्तर कोरबा रामसिंह राठिया के निर्देशन में वन परिक्षेत्र बालको द्वारा वन महोत्सव 2026 के अवसर पर विभिन्न जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा […]

बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली, लापरवाही पर भड़के लोग

कोरबा 02 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में बिजली व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार 1 अगस्त को शहर के अलग-अलग इलाकों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की दो घटनाएं सामने आईं। पहली घटना मानिकपुर की उरांव बस्ती में बिजली खंभे पर लगे लाइन बॉक्स में हुई, […]

नकली/एनालॉग पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग का सघन अभियान, कोरबा में कई डेयरियों की जांच

कोरबा, 2 अगस्त 2026। प्रदेशभर में नकली एवं एनालॉग पनीर के क्रय, विक्रय और संग्रह पर प्रतिबंध के बाद कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य आयुक्त श्री दीपक अग्रवाल के निर्देश पर रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विकास भगत एवं संघर्ष मिश्रा ने जिले के विभिन्न […]