अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ समस्या सुरक्षा

अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अंडा खाने को नहीं मिलने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला का बताया जा रहा है। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को भी जानकारी दी गई।

अंडा नहीं मिला तो चढ़ गया टावर पर

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जमगला निवासी शिव शंकर (पिता शुकुल) को रोजाना अंडा खाने की आदत बताई जा रही है। घटना वाले दिन जब उसे अंडा खाने के लिए नहीं मिला तो वह नाराज हो गया।

इसके बाद गुस्से में युवक गांव में लगे एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

कुछ ही देर में घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें युवक टावर पर काफी ऊंचाई पर दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस और ग्रामीणों ने समझाकर नीचे उतारा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में वहां जुट गए। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाइश दी।

काफी मशक्कत के बाद युवक समझाने पर नीचे उतर आया। इसके बाद राहत की सांस ली गई और किसी तरह की बड़ी दुर्घटना टल गई।

परिजन बोले- मानसिक रूप से बीमार है युवक

परिजनों के मुताबिक, शिव शंकर मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति को लेकर आधिकारिक चिकित्सकीय पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल घटना के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से