आयोजन कोरबा छत्तीसगढ़ पर्यावरण प्रेरणा

रेलवे ग्राउंड और शिव मंदिर परिसर में लगाए गए पौधे

कोरबा 02 अगस्त। श्रवण के महीने में धरती का श्रंगार करने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन की भावना से कोरबा के साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे क्षेत्र के खेल मैदान और शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। हरियर धरती से जुड़े सदस्यों की भागीदारी इस कार्यक्रम में रही।

पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के अनुकूल पौधों का रोपण इस क्षेत्र में किया गया है। न्यू रेलवे कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए भी रेल अधिकारियों और कर्मचारियों का संगठन बीते कुछ दिनों से काम कर रहा है। आनंद गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत क्रियान्वयन जारी है। हाल में ही किए गए कार्य में वार्ड संख्या 14 अमरैया के पार्षद प्रतिनिधि टीकम राठौर की खास उपस्थिति रही।

इस क्षेत्र के बुनियादी मसले उनकी जानकारी लाए गए। उपरोक्त अनुसार आवश्यक कदम उठाने का भरोसा मिला। आनंद गुप्ता ने बताया कि बीते वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के साथ-साथ आम लोगों से जुड़े सरोकारों की पूर्ति के लिए रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा हरियर धरती का गठन किया गया। अर्बन ओर और क्षेत्र में इसकी ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मूल दायित्व के निर्वहन के साथ इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के लिए संस्था के सदस्य समय का प्रबंधन कर रहे हैं।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से