छत्तीसगढ़ देश-विदेश

IAS-IPS सहित अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

रायपुर, 21 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रशासनिक सेवा केवल एक प्रतिष्ठित पद नहीं, बल्कि जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मंगलवार को छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयन केवल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के कंधों पर समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने का अवसर ईश्वर का आशीर्वाद और समाज का विश्वास है। इस विश्वास पर खरा उतरते हुए अधिकारियों को आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि युवा अधिकारी अपनी प्रतिभा, कार्यकुशलता और सेवा भावना से विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों में सुश्री सुष्मिता सिंह, सुश्री वैभवी अग्रवाल, सुश्री दर्शना सिंह बघेल, श्री रौनक अग्रवाल, श्री अजय गुप्ता, श्री अंकित सकनी, श्री डायमंड ध्रुव एवं श्री संजय डहरिया सहित उनके परिजन उपस्थित रहे।

Jhatpat News

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

देश-विदेश

The Ultimate Guide to New York’s Favorite Food

There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority have suffered alteration in that some injected
छत्तीसगढ़

Take a Look Back at the Most Absurd Carpet Ever

There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority have suffered alteration in that some injected