कोरबा छत्तीसगढ़ मौसम राजकाज समस्या

पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में बारिश बनी आफत: बिल्डिंग में घुसा पानी, सड़क बनी दरिया, आवाजाही प्रभावित

कोरबा : सोमवार को दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के निचले इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पंडित रविशंकर शुक्ला नगर से पोड़ीबहार जाने वाला मार्ग देखते ही देखते पानी में डूब गया। यहां घुटनों तक पानी भरने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित रही और तेज बहाव में एक मालवाहक वाहन भी फंस गया।

पास ही स्थित एक बिल्डिंग के निचले हिस्से में पानी भर जाने से वहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। पानी बढ़ता देख लोगों ने मकान की ऊपरी मंजिल पर शरण ली है। कुछ देर के लिए यहां अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

इधर मौसम विभाग ने कोरबा सहित कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश के बीच जलभराव ने शहर की जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से