कोरबा छत्तीसगढ़ हादसा

भालू के हमले से 50 वर्षीय महिला समेत 14 वर्षीय किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

कोरबा 12 अगस्त। जिले के वनांचल क्षेत्र डीडासरई-देवपहरी के जंगल में भालू के हमले की घटना सामने आई है। अचानक हुए हमले में मूल्यारो बाई (50) और समारी बाई (14) घायल हो गईं। दोनों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गहरे और मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों खेत में काम करने गई थीं। काम पूरा करने के बाद वापस लौटते समय जंगल के पास उनका सामना भालू से हो गया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं, भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए लेमरू अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा रेफर किया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। रेंजर ने भी मौके की जानकारी जुटाई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। वन विभाग की ओर से घायल महिलाओं के उपचार के लिए तत्कालिक सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई है।

भालू के हमले की घटना के बाद जंगल से लगे गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल और वन क्षेत्र में अकेले जाने से बचने तथा आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। फिलहाल वन विभाग क्षेत्र में निगरानी रख रहा है और घटना के बाद भालू की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से