KORBA

कोरबा हरेली के दिन भी इंटर्न डॉक्टरों का धरना जारी, छठवें दिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन

oplus_4194304

कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरेली के दिन भी जिला अस्पताल कोरबा में इंटर्न डॉक्टरों का अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन छठवें दिन जारी रहा। त्योहार के बीच भी इंटर्न डॉक्टर अस्पताल परिसर में बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते नजर आए।

इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उनका उद्देश्य मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी पहुंचाना नहीं, बल्कि अपनी लंबित मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है।

धरने पर बैठे इंटर्न डॉक्टरों ने शासन से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल करने की अपील की। उनका कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगों का उचित समाधान करती है, तो वे अपना प्रदर्शन समाप्त कर पुनः पूरी प्रतिबद्धता के साथ अस्पताल में मरीजों की सेवा में जुटना चाहते हैं।

इंटर्न डॉक्टरों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निर्णय करेगी। वहीं, हरेली जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दिन भी धरना जारी रहने से उनकी मांगों को लेकर आंदोलन की गंभीरता सामने आई।

छठवें दिन भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए इंटर्न डॉक्टरों ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे टकराव नहीं, बल्कि संवाद और समाधान चाहते हैं। 

Jhatpat News

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

KORBA

Korba अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा पुलिस ने अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा के रोहतक से दो आरोपियों को गिरफ्तार
Good News IAS/IPS KORBA अच्छी ख़बर

“नशा मुक्त भारत अभियान” -2026 के तहत् हज़ारों युवा लेंगे “नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत” का संकल्प..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़.. कोरबा/ युवा