कोरबा छत्तीसगढ़ पर्यटन पर्यावरण राजकाज संगठन समस्या सुरक्षा हादसा

नशेडियों व दुर्घटनाओं को लेकर डूमरडीह स्पॉट में फारेस्ट विभाग कराएगा फेंसिंग

कोरबा 5 अगस्त। एक तरफ कोरबा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन अभियान चला रहा है लेकिन दूसरी ओर शराब की वैध और अवैध बिक्री के मामलों में बढ़ोत्तरी जारी है। बारिश का मौसम सुहाना क्या हुआ, शौकीनों को पीने का बहाना मिल गया। पिछले शनिवार को नशेडियों की ओवर स्पीडिंग के चक्कर में एक परिवार के दो सदस्य शांत हो गए जबकि महिला सदस्य का उपचार जारी है, उसकी स्थिति नाजुक है।

रजगामार रोड पर स्थित डूमरडीह नाला के अघोषित पिकनिक स्पॉट में इन दिनों शराबियों की जमघट हो रही है। यह मौसम पिकनिक का है नहीं, ऐसे में दोपहर से लेकर शाम तक शराब के अभ्यस्त हो चुके लोग जरूरी व्यवस्था के साथ यहां पहुंच रहे हैं। मित्र मंडली की मौजूदगी में इस बात का पता ही नहीं चलता कि कितना एल्कोहल अंदर जा चुका है और उसके बाद वाहन को सुरक्षित तरीके से चलाने की कोई गारंटी है भी या नहीं। तीन दिन पहले डूमरडीह क्षेत्र में पार्टी करने के बाद लौट रहे नशेडियों के चक्कर में एक बाइक आ गई और उसके चालक व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। कार से टकराने के बाद बाइक सडक के नीचे जा गिरी। इस घटना में चालक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस रास्ते से गुजर रहे लोगों ने डॉयल 112 को सूचना दी। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो के मृत होने की पुष्टि की गई और महिला को उपचारार्थ भर्ती कर लिया गया। 72 घंटे बीतने के बाद भी महिला की स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हो सका है। चारपहिया वाहन की टक्कर से गिरने के कारण महिला को गंभीर नुकसान हुआ।

इस मामले को फारेस्ट की जानकारी में लाया गया और सभी चीजों की जानकारी दी गई। खबर है कि डीएफओ प्रेमलता यादव ने इस पर संज्ञान लेने की मानसिकता बनाई। इस स्पॉट में अराजक तत्वों की उपस्थिति को रोकने की है। बेहतर फेंसिंग का काम जल्द कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव के साथ इस दिशा में क्रियान्वयन किया जाना है। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के प्रतिनिधि अनिल चौरसिया ने बताया कि उन्होंने इस क्षेत्र में कई और दुर्घटनाओं का ब्यौरा डीएफओ को दिया है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से