कोरबा छत्तीसगढ़ हाथी समस्या

हाथियों का उत्पात जारीः मड़ई में पहुंचकर मकान किया क्षतिग्रस्त

कोरबा 5 अगस्त। जिले के कटघोरा वन मंडल में वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद हाथियों का उत्पात नही रूक रहा है। बीती रात डिविजन के एतमा नगर रेंज में पचरा सर्किल सेे अचानक अए हाथियों ने आज तडके मड़ई गांव की बस्ती में घुसकर उत्पात मचाया इस दौरान हाथियों ने एक ग्रामीण की मकान को निशाना बनाते हुए ढहा दिया । इतना ही नही वहां रखे धान को चट कर दिया पीडित ग्रामीण द्वारा शोर मचाए जाने पर गांव के अन्य लोग जागे और अपने अपने घरों से बाहर निकलकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जिस पर हाथियों ने जंगल जाकर डेरा डाल दिया है।

जानकार के अनुसार पचरा मेें विचरण रत 10 हाथियों केे दल में से चार हाथी अलग होकर आज 3 बजे के लगभग मड़ई गांव पहुंच गए और यहां के कोरगापारा में प्रवेश कर महिन्द्र राम एक्का नामक ग्रामीण के घर का ढहा दिया इतना ही नही वहां रखे धान को भी चट कर दिया। ग्रामीण हाथियों के डर से पहले दुबके फिर हिम्मत कर गांव वालों को सूचना दी। जिस पर लोग जागे और घरों से बाहर निकल कर हाथियों को खदेडने की कार्रवाई की।

महिन्द्र राम द्वारा हाथियों के आने तथा घर को तोड़े जाने की सूचना दिए जाने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और जंगली हाथियों द्वारा किए गए नुकसानी का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की । हाथियों के एक और दल के आने से मड़ई सर्किल में सक्रिय हाथियों की संख्या 5 हो गई है। एक लोनर हाथी पहले से क्षेत्र में मौजूद है। उधर जटगा रेंज के बासीन सर्किल में विचरण रत हाथियों का झूड़ अब दो भागों में बट गया है। एक झूड़ अभी भी बासीन सर्किल में है। जबकि 5 हाथी अलग होकर जटगा परिसर मेें पहुंचने के साथ मेड़उड़ पहाड़ पर हाथियों के दल के साथ मिल गया है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से