अपराध कानून कोरबा छत्तीसगढ़

बाइक पर स्टंट करने के साथ मचाया उत्पात, अपराध दर्ज

कोरबा 5 अगस्त। कोरबा जिले के उरगा पुलिस ने कई उत्पातियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के साथ अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। दो दिन पहले यह घटना हुई। जिसका पता आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कुछ वीडियो से चला।

थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मुख्य मार्ग पर कई युवक नशे की स्थिति में थे। उन्होंने बाइक पर स्टंट करने के साथ काफी देर तक उत्पात मचाया। इस वजह से मुख्य मार्ग पर आवाजाही करने वाला वर्ग परेशान हुआ। किसी ने इसका वीडियो वायरल किया, जो पुलिस के संज्ञान में आया। संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी गाडियां जब्त की गई है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से