साइबर सुरक्षा एवं छात्र कानून जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया जागरूक, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
कोरबा 07 अगस्त। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से सावधानी तथा कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर सुरक्षा एवं छात्र कानून जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन 6 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पोड़ी बहार, कोरबा में किया गया। […]

