बुंदेली-सुतर्रा मार्ग पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, 4 घंटे चक्काजाम; तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन
कोरबा, 8 अगस्त 2026। कटघोरा विकासखंड के बुंदेली-सुतर्रा मुख्य मार्ग की बदहाल सड़क और क्षतिग्रस्त पुल की समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम […]



