जली हुई महिला की 48 घंटे में हुई पहचानः हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

कोरबा 10 अगस्त। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के डुमरमुड़ा गांव के पास 8 अगस्त को मिले महिला के जले हुए शव की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस जांच में मृतिका की पहचान अमलडिहा निवासी महिला के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने […]

रेलवे स्टेशन परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा 10 अगस्त। कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, वाहन मालिक ने मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी मिलते […]

जिले के दूरस्थ वनांचल ग्राम केंदई, जलके और अड़सरा के पंडो पारा में उल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

कोरबी-चोटिया । जिले के सुदूर वनांचल एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जलके, केंदई और ग्राम अडसरा के पंडो पारा में 9 अगस्त को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम ‘राज मेरू संस्था’ के मार्गदर्शन एवं ‘वंचितों का सांसद जन संगठन’ के संयुक्त तत्त्वावधान में गरिमामय […]

एक पेड़ मां के नाम’ महा-अभियान: करतला में अतिक्रमण मुक्त कराई गई वन भूमि पर हुआ पौधारोपण, वन व वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश

कोरबा । वन मंडल के अंतर्गत करतला वन परिक्षेत्र में 07 अगस्त 2026 को वन महोत्सव का गरिमामय आयोजन किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महा-अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ-साथ विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम श्रीमती प्रेमलता यादव, वन मंडलाधिकारी, […]

चीफ इंजिनियर ने किया बांगो बाध का निरीक्षण

कोरबा । मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का जलस्तर 357.90 मीटर पर पहुंच गया। पानी का भराव 89.55 प्रतिशत है। प्रशासन ने कभी भी गेट खोलने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संपत्तियों को हटाने कहा गया है। जलस्तर को कम करने हाइडल पावर प्लांट को लगातार चलाया जा रहा है। […]

पावर एम्पोरिया की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

कोरबा। सावन के पावन महीने में उत्साह, उमंग और हरियाली के रंगों से सराबोर पावर एम्पोरिया की महिलाओं ने शनिवार को हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेलों और विभिन्न आकर्षक गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में सावन की पारंपरिक संस्कृति और […]

ऑटो चालकों की बैठक ली पुलिस ने, नियमों से ना करें खिलवाड़

कोरबा। टीपी नगर में यातायात पुलिस द्वारा सवारी ऑटो, बैटरी ऑटो और मालवाहक ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चालकों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यातायात डीएसपी ज्योत्सना चौधरी ने ऑटो चालकों को हिदायत दी कि वे सडक़ पर कहीं […]

सावन सोमवार : नरेंद्र के नेतृत्व में निकाली गई कांवड़ यात्रा

कोरबा। सावन मास के अवसर पर कावड़ यात्रा समिति, कोहडिय़ा के तत्वावधान में बाबा कनकेश्वर धाम के लिए भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। वार्ड क्रमांक 18 कोहडिय़ा के पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़) नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।कावड़ यात्रा का […]

गेवरा में सीबीएसई की जिला स्तरीय एआई परिचर्चा

कोरबा। डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा के तत्वावधान में सीबीएसई के मार्गदर्शन में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यक्रम रिक्रिएशन क्लब, गेवरा में आयोजित किया गया। कोरबा जिले के 10 सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के 14 प्रस्तुतकर्ताओं एवं 26 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर एवं इंडस पब्लिक […]

टीम चरक का सावन उत्सव, भवन को मिला फंड

कोरबा। टीम चरक धर्म संवाहक संस्था दीपका की महिला टीम की ओर से एसईसीएल स्नेह मिलन क्लब में सावन महोत्सव का आयोजन किया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम में अपना कौशल दिखाया। भारत माता की अर्चना व हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। संस्था पिछले कई वर्षों से दीपका क्षेत्र में सनातन परंपरा एवं […]