अपराध कानून कोरबा छत्तीसगढ़ हादसा

जली हुई महिला की 48 घंटे में हुई पहचानः हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

कोरबा 10 अगस्त। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के डुमरमुड़ा गांव के पास 8 अगस्त को मिले महिला के जले हुए शव की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस जांच में मृतिका की पहचान अमलडिहा निवासी महिला के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद शव की पहचान और हत्या के आरोपियों तक पहुंचने के लिए कटघोरा थाना और साइबर थाना कोरबा की संयुक्त टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की। 8 अगस्त 2026 को कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामला गंभीर होने के कारण एसपी कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मृतिका की पहचान करने तथा मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद कटघोरा पुलिस और साइबर थाना की टीम ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू की। साथ ही थाना क्षेत्र के गुम इंसान मामलों और मृतिका के हुलिए के आधार पर पहचान के प्रयास किए गए।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अमलडिहा गांव की एक महिला शुक्रवार रात से लापता थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों और उसके साथ आखिरी बार देखे गए संदिग्धों की जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले शाम को महिला के साथ किरण कुमार पटेल और अजय कुमार धनवार को देखे जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने घटना में शामिल होने से इनकार किया, लेकिन पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ किए जाने के बाद कथित तौर पर अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन दोनों आरोपी महिला को डुमरमुड़ा की ओर ले गए थे। वहां तीनों ने शराब का सेवन किया। इसके बाद महिला और अजय के बीच कथित रूप से शारीरिक संबंध बने।

पुलिस का दावा है कि बाद में किरण ने महिला की इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसे लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से महिला के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मामले में पुलिस ने किरण कुमार पटेल, पिता चौतराम पटेल, निवासी ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा को गिरफ्तार किया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

वहीं, मामले का दूसरा आरोपी अजय कुमार धनवार, पिता किताब धनवार, निवासी अमलडिहा, थाना कटघोरा फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से