अपराध संबंधी मामले में एमएलसी रिपोर्ट में डाक्टरों को स्पष्ट उल्लेख करना होगा

कोरबा 19 अगस्त। अपराध संबंधी मामलों की मेडिको-लीगल रिपोर्ट को अधिक सटीक और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप बनाने के लिए स्वास्थ्य संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा शासकीय अस्पतालों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि एक न्यायालयीन प्रकरण में यह पाया गया कि रिपोर्ट […]

निरोगी जीवन पाने के लिए अनुसरण करें आचार्य चरक के मार्ग कोः डॉ. नागेंद्र

कोरबा 19 अगस्त। श्रावण शुक्ल पंचमी आयुर्वेदाचार्य महर्षि चरक की जयंती पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब एवरेस्ट के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि चरक के विचारों तथा लोक कल्याण की भावना से जन स्वास्थ्य के कल्याण हेतु आंवला, गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा आदि आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का वितरण किया गया। निशुल्क आयुर्वेद योग चिकित्सा […]

वीर दुर्गादास राठौर जयंती पर हुआ शपथ ग्रहण समारोह व सावन उत्सव कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 19 अगस्त। क्षत्रिय राठौर समाज कोरबा द्वारा वीर दुर्गादास राठौर जयंती, नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह और सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान वीर दुर्गादास राठौर के आदर्शों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया। […]

दीपका में एसीबी समूह की कोयला वाशरियों के खिलाफ धरनाः भारतीय जनाधिकार पार्टी ने सीबीआई जांच की उठाई मांग, अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कोरबा 19 अगस्त। भारतीय जनाधिकार पार्टी ने दीपका में एसीबी समूह की कोयला वाशरियों, संबद्ध ताप विद्युत परियोजनाओं और अन्य औद्योगिक गतिविधियों में कथित अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी ने वर्ष 1999 से अब तक की गतिविधियों की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के बाद पार्टी […]

झुंड से अलग दंतैल हाथी ग्रामीण इलाके में घुसा, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा 19 अगस्त। कटघोरा वनमंडल जुल्के-तनेरा क्षेत्र में इन दिनों करीब 20 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी बीच झुंड से अलग हुआ एक दंतैल हाथी ग्रामीण इलाके की ओर पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ […]

जनगणना कार्य में लापरवाहीः पीएमश्री सेजेस दीपका के 3 व्याख्याता सस्पेंड, कलेक्टर की अनुशंसा पर डीपीआई ने की कार्रवाई

कोरबा 19 अगस्त। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गणना ब्लॉक क्रमांक 0026 में प्रगणक के रूप में नियुक्त कोरबा जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीपिका की तीन व्याख्याताओं को दायित्वों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं आदेशों की अवहेलना के आरोप में संचालक, लोक शिक्षण द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर […]

पहले न्याय फिर जनसुनवाईः एसईसीएल मानिकपुर खदान विस्तार से आक्रोशित ग्रामीणों का अल्टीमेटम, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का मिला साथ, सीएमडी को लिखा पत्र

कोरबा 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसईसीएल की मानिकपुर विस्तार परियोजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रभावित आठ गांवों के ग्रामीणों ने पर्यावरणीय जनसुनवाई से पहले पुराने विस्थापन, मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार से जुड़े मामलों का समाधान करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं […]

कटघोरा-उरगा एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटाने आगे आए उद्योग मंत्री, कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा 19 अगस्त। कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र के नागरिकों एवं भूमि स्वामियों को राहत देने की दिशा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर, कोरबा को पत्र लिखकर प्रभावित नकसा-खसरा को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री एवं रजिस्ट्री की अनुमति प्रदान करने […]

मुआवजा, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना होने के बाद ही जनसुनवाई करें-उद्योग मंत्री, श्री देवांगन ने एसईसीएल के अधिकारियों को किया निर्देशित

कोरबा 19 अगस्त। उद्योग मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक श्री लखन लाल देवांगन ने एसईसीएल कोरबा के महाप्रबंधक से मानिकपुर खदान की जनसुनवाई के संबंध में चर्चा कर मुआवजा, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना होने व कचांदी नाला के डायवर्सन की रिपोर्ट आने के बाद ही जनसुनवाई करने निर्देशित किया गया। गौरतलब है की मानिकपुर ओपन कास्ट […]

नगरपालिका बांकीमोंगरा में विकास कार्यों की अनदेखीः घेराव व तालाबंदी की दी चेतावनी

कोरबा 19 अगस्त। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में सियासी व प्रशासनिक घमासान मचा हुआ है। यहां कामकाज और विकास को लेकर गुटीय राजनीति और भेदभाव के आरोप तो लगते ही रहे हैं किंतु अब सत्ता पक्ष के ही लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था व उपेक्षा से तंग आ कर पालिका में तालाबंदी की चेतावनी दे दी […]