कोरबा छत्तीसगढ़ हाथी समस्या

झुंड से अलग दंतैल हाथी ग्रामीण इलाके में घुसा, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा 19 अगस्त। कटघोरा वनमंडल जुल्के-तनेरा क्षेत्र में इन दिनों करीब 20 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इसी बीच झुंड से अलग हुआ एक दंतैल हाथी ग्रामीण इलाके की ओर पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। लगातार बारिश के बीच हाथियों की आवाजाही ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं क्षेत्र में बारिश के साथ बिजली की समस्या भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बनी हुई है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ वनकर्मियों की टीमें गश्त कर हाथियों के झुंड और अलग हुए दंतैल हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को जंगल या हाथियों के संभावित विचरण वाले क्षेत्रों में जाने, हाथियों के करीब पहुंचने, उन्हें देखने के लिए पीछा करने या किसी तरह की छेड़छाड़ करने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग का कहना है कि हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर रहें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से