फुटपाथ पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, हादसे के बाद कपल का KISS VIDEO वायरल; 2 हजार का चालान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पहले ऑटो से टकराई और इसके बाद लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर जा चढ़ी। हादसे के दौरान वहां मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर से कार का […]

तालाब में डूबे पति को बचाने पत्नी ने लगाई छलांग: दोनों की मौत, रिश्तेदार को ग्रामीणों ने बचाया

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़काजोभी गांव में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तालाब में गिरे पति को बचाने के लिए पत्नी ने भी पानी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद […]

बांगो बांध में छलांग लगाने वाले रंजीत यादव का मिला शव, 48 घंटे बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन

कोरबा 17 अगस्त। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय रंजीत यादव का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। रंजीत पाली थाना क्षेत्र के चौतमा गोपालपुर का निवासी था। दोस्तों के बीच लगी कथित शर्त के बाद उसने बांध में छलांग लगाई थी, जिसके बाद से उसकी तलाश […]

छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर 🏙️ राज्य व शहर

CM साय का अलग अंदाज ! बैलों के साथ खेत में उतरे मुख्यमंत्री, खुद थामा हल और की बियासी

  जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार सुबह अपने गृहग्राम बगिया में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। सुबह-सुबह वे खेत पहुंचे और बैलों की जोड़ी के साथ खुद हल चलाकर बियासी की। खेत की मिट्टी और खेती के बीच मुख्यमंत्री का किसान रूप देखकर आसपास मौजूद लोगों को भी उनकी पुरानी ग्रामीण जिंदगी की […]

 पॉश आरपी नगर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, रिटायर्ड CSEB कर्मी के घर का ताला तोड़कर घुसा आरोपी

कोरबा। शहर में अपराधियों के हौसले बढ़ते नजर आ रहे हैं। कोरबा के पॉश इलाके आरपी नगर में दिनदहाड़े एक रिटायर्ड CSEB कर्मी के घर चोरी का प्रयास किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घर पर […]

गौमुखी सेवा धाम देवपहरी में उल्लासपूर्वक मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

कोरबा 17 अगस्त। गौमुखी सेवा धाम देवपहरी में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। स्वातंर्त्य पर्व के इस अवसर पर संपूर्ण परिसर राष्ट्रीय गौरव और सम्मान के रंग में रंगा नजर आया। समारोह में मुख्य अतिथि संस्था के प्रथम अध्यक्ष श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, […]

मुढ़ाली में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया कथा का लाभ

कोरबा 17 अगस्त। कोरबा के मुढ़ाली में धर्मेंद्र राठौर द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण किया। आयोजक धर्मेंद्र राठौर की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में देवेंद्र पाण्डेय, अजय राठौर, केदारनाथ अग्रवाल, दयाराम राठौर […]

बलगी सब स्टेशन ड़कैतीकांड का हुआ खुलासाः 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य मामलों का भी खुला राज

कोरबा 17 अगस्त। बाँकीमोंगरा पुलिस ने बलगी सबस्टेशन में हुई डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से डकैती में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस […]

कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा ‘वंदे मातरम ‘राष्ट्रगीत के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ कांग्रेस दफ्तर पहुंचे भाजपाई

कोरबा 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्वकृसोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रीय गीत के प्रति गरिमाहीन आचरण के विरोध में रविवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा ने जमकर हुंकार भरी। मूसलाधार बारिश के बावजूद हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टी.पी. नगर चौक से […]

कोरबा वनमण्डल में निगरानी व्यवस्था में लापरवाहीः लकड़ी तस्कर सक्रिय, सागौन के 26 लट्ठे से भरी पिकअप पकड़ाए

कोरबा 17 अगस्त। भुलसीडीह जंगल से सागौन के 26 लट्ठों से भरी पिकअप पकड़े जाने के बाद वन विभाग अपनी कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहा है, लेकिन इस कार्रवाई ने विभाग की निगरानी व्यवस्था पर ही कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग के मुताबिक पिकअप से करीब […]