कोरबा छत्तीसगढ़ राजनीति संगठन समस्या

कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा ‘वंदे मातरम ‘राष्ट्रगीत के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ कांग्रेस दफ्तर पहुंचे भाजपाई

कोरबा 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्वकृसोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रीय गीत के प्रति गरिमाहीन आचरण के विरोध में रविवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा ने जमकर हुंकार भरी। मूसलाधार बारिश के बावजूद हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टी.पी. नगर चौक से जिला कांग्रेस दफ्तर तक जोरदार आक्रोश मार्च निकाला।

​प्रदर्शन के दौरान उस वक्त तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस बीच पुलिस जवानों और भाजपाइयों के बीच तीखी रस्साकसी व झूमाझटकी हुई, हालांकि उग्र कार्यकर्ताओं के आगे पुलिस का घेरा टिक न सका और भाजपाई कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के ठीक सामने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातर’ का गायन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रध्वज 140 करोड़ देशवासियों की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। 15 अगस्त जैसे पवित्र अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा राष्ट्रीय प्रतीकों का अनादर देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस आलाकमान अपने इस कृत्य के लिए देश की जनता से अविलंब माफी मांगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि आजादी के पावन पर्व पर राष्ट्रगीत का सम्मान हर नागरिक का परम दायित्व है। सोनिया, राहुल और खड़गे का यह रवैया बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से महापुरुषों और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने का रहा है, जिसे जागरूक जनता अब सहन नहीं करेगी।

​इस उग्र प्रदर्शन में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डटे रहे।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से