देश-दुनिया

11 महीने बाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान, बाहर निकलते ही ईडी ने फिर किया गिरफ्तार

लखनऊ। करीब 11 महीने बाद जेल से रिहा होते ही सपा महासचिव आजम खान को शनिवार शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में लखनऊ स्थित ईडी की जोनल कार्यालय से 16 सदस्यीय टीम चार वाहनों से रामपुर जेल पहुंची थी। गिरफ्तारी के बाद आजम खान को गाजियाबाद ले जाया गया, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम रिहा हो गए। ईडी की टीम ने 2019 में दर्ज ईसीआइआर में गाजियाबाद की अदालत से गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची थी। जेल के बाहर बड़ी संख्या में आजम समर्थकों के एकत्र होने पर सीआरपीएफ जवान और स्थानीय पुलिस तैनात रही। समर्थकों ने ईडी के खिलाफ हाय-हाय के नारे भी लगाए। ईडी की टीम आजम को गाजियाबाद स्थित कोर्ट में पेश कर कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।

जरूरत पड़ने पर उन्हें पूछताछ के लिए लखनऊ स्थित ईडी कार्यालय भी लाया जा सकता है। छह वर्षों में आजम खान को चौथी बार गिरफ्तार किया गया है। बेटे अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में पिता-पुत्र (आजम खान और अब्दुल्ला आजम) को 17 नवंबर, 2025 को सात-सात साल की सजा हुई थी। हाई कोर्ट ने 29 अक्टूबर को दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। आजम के खिलाफ 107 और अब्दुल्ला के खिलाफ 58 मुकदमे विचाराधीन है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

देश-दुनिया नईदिल्ली समस्या समीक्षा सुरक्षा सेहत

100 हफ्तों की जंग… नशे के जाल से करोड़ों सपनों को बचाने की चुनौती

नई दिल्ली। नशे के जाल में फंसे देश के करोड़ों युवाओं को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुहिम छेड़
देश-दुनिया नईदिल्ली मौसम समस्या

असम, केरल और छत्तीसगढ़ में बाढ़ व बारिश का कहर, आने वाले दिनों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। रविवार को देश के कई राज्य बाढ़ और भूस्खलन से बेहाल रहे। भारी बारिश की वजह से असम, केरल,