देश-दुनिया नईदिल्ली मौसम समस्या

असम, केरल और छत्तीसगढ़ में बाढ़ व बारिश का कहर, आने वाले दिनों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। रविवार को देश के कई राज्य बाढ़ और भूस्खलन से बेहाल रहे। भारी बारिश की वजह से असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई लोगों की जान गई है। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 85 तक पहुंच गई है। शिवसागर जिले में तीन और लोगों की जान चली गई। केरलम में भी भारी बारिश की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि इतने ही लापता हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बाढ़ के चलते दो लड़कियों की जान चली गई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संपत्ति का काफी नुकसान है और लाखों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। जगह-जगह जलभराव से लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, असम के पांच जिले शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, चराईदेव और घेमाजी बाढ़ से सर्वाधिक ग्रस्त जिले हैं। कुल 349 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अब तक 85 लोगों की जान जा चुकी है। 1.80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से