देश-दुनिया

फारस की खाड़ी में जहाज पर हमला, 6 भारतीय नाविकों समेत पूरा चालक दल सुरक्षित

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शुक्रवार को मार्शल द्वीपसमूह के झंडे वाले एलएनजी वाहक पोत एमटी अल मायेदा पर फारस की खाड़ी में मिसाइल से हमला किया गया। पोत पर छह भारतीय नाविक सवार थे।

केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने कहा कि सभी भारतीय नाविकों चालक दल के सभी 25 सदस्य सुरक्षित हैं। सोनोवाल ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत स्थिति पर नजर रख रहा है और जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है।

पोस्ट में कहा गया कि 30 अक्टूबर को मार्शल द्वीपसमूह के झंडे वाले एलएनजी वाहक पोत एमटी अल मायेदा को फारस की खाड़ी में मिसाइल से हमला किया गया। सोनोवाल ने शुक्रवार को पुष्टि की थी कि 29 और 30 अक्टूबर को अलग-अलग घटनाओं में हमले का शिकार हुए दो टैंकरों पर सवार सभी 29 भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे पहले, 27 भारतीय नाविकों को ले जा रहे पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी लुईस 1 को होर्मुज जलडमरूमध्य के भीतर लिम्पेट माइंस से नुकसान पहुंचा था।

फरवरी में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से उस क्षेत्र में किसी पोत के खिलाफ ऐसे विस्फोटकों के इस्तेमाल की यह पहली पुष्टि थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में अब तक 14 नाविकों समेत 22 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

देश-दुनिया नईदिल्ली समस्या समीक्षा सुरक्षा सेहत

100 हफ्तों की जंग… नशे के जाल से करोड़ों सपनों को बचाने की चुनौती

नई दिल्ली। नशे के जाल में फंसे देश के करोड़ों युवाओं को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुहिम छेड़
देश-दुनिया नईदिल्ली मौसम समस्या

असम, केरल और छत्तीसगढ़ में बाढ़ व बारिश का कहर, आने वाले दिनों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। रविवार को देश के कई राज्य बाढ़ और भूस्खलन से बेहाल रहे। भारी बारिश की वजह से असम, केरल,