कोरबा छत्तीसगढ़ राजकाज समस्या सुरक्षा सेहत

कटघोरा सीएचसी में अव्यवस्था को लेकर मरीज परेशान

कोरबा 24 अगस्त। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा की स्वास्थ्य सेवाएं पिछले कई दिनों से पूरी तरह चरमरा गई हैं। अस्पताल का बैकअप जनरेटर और एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रबंधन की उदासीनता के चलते महत्वपूर्ण सर्जिकल सेवाएं ठप पड़ गई हैं।

दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती भी अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों के लिए मुश्किल पैदा कर रही है। खबर के अनुसार जनरेटर और आवश्यक उपकरण बंद रहने से ऑर्थोपेडिक, हाइड्रोसील, सिजेरियन प्रसव और महिला नसबंदी जैसे जरूरी ऑपरेशन पूरी तरह बंद हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक गरीब मरीज एक्स-रे के लिए पहुंचते हैं। मशीन बंद होने के कारण अब इन मरीजों को निजी सेंटरों में जाकर महंगी दरों पर जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।

कटघोरा सीएचसी क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, जहां लगभग 100 किलोमीटर के दायरे से ग्रामीण इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां की दैनिक ओपीडी 200 मरीजों से अधिक है, फिर भी बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव है। जगह-जगह फैली गंदगी और उठती दुर्गंध के कारण मरीजों और परिजनों का परिसर में खड़ा रहना भी दूभर हो गया है। क्षेत्र के इस सबसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में गहरा आक्रोश है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से