आयोजन कोरबा छत्तीसगढ़ संगठन समीक्षा सुरक्षा सेहत

यकृत रोग पर चिकित्सक सम्मेलन कल

कोरबा 19 अगस्त। आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 20 अगस्त 2026 गुरुवार को मध्यान्ह 1 बजे से होटल श्री गणेश इन में आयोजित हैं।आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले सम्मेलन को यकृत रोग पर केंद्रित किया गया है। आयुर्वेदानुसार यकृत रोग के कारण, निदान एवं उपचार पर हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइंटिफिक सर्विस मैनेजर डॉ.अंकित तिवारी विशेष प्रकाश डालेंगे।

सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सदस्यों के अलावा हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइंटिफिक सर्विस मैनेजर डॉ.अंकित तिवारी, हिमालया फार्मा जेंड्रा डिविजन के रीजनल मैनेजर रमेश प्रसाद गुप्ता, विक्रय अधिकारी कमल धारिया उपस्थित रहेंगे ।आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपने आसपास के सभी आयुष चिकित्सकों को यकृत रोग पर संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से