कोरबा छत्तीसगढ़ प्रेरणा संगठन सुरक्षा

सृष्टि महिला संस्था ने स्कूल को दिया वाटर फिल्टर के साथ टैंक

कोरबा 17 अगस्त। सृष्टि महिला समाज सेवी संस्था ने शासकीय प्राथमिक शाला दीपका में बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल देने स्कूल में कमर्शियल यूवी वाटर फिल्टर के साथ 200 लीटर क्षमता वाला सेंसरयुक्त टैंक भेंट किया गया। संस्था की ओर से आनंद मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में बच्चों के लिए रंगोली, नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। मेले में माताओं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। सृष्टि संस्था की सदस्यों ने बच्चों की जरूरत और इच्छा के अनुसार खाने-पीने की चीजों तथा गेम खेलने के लिए राशि उपलब्ध कराई। अध्यक्ष गौरी चक्रवर्ती ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ स्वच्छ पेयजल और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर सचिव अंजली गौरहा, कोषाध्यक्ष प्रीति शर्मा, शशि राठौड़, पूर्णिमा कुरील, कल्पना शुक्ला, शकुंती, संजू मिश्रा एवं सविता वर्मा उपस्थित रहीं।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से