कोरबा छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर मौसम राजकाज सुरक्षा

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का जलस्तर 94ः पारः 49,828 क्यूसेक पानी होगा डिस्चार्ज, निचले इलाकों में किया अलर्ट

कोरबा 17 अगस्त। कोरबा जिले के मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय में लगातार बारिश के चलते पानी की आवक बढ़ गई है। सोमवार 17 अगस्त को बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंच गया है, जो कुल क्षमता का करीब 94.24 प्रतिशत है। पिछले 10 घंटे में जलस्तर में करीब 7 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जलाशय में पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए बांध के 9 गेट खुले हुए हैं। वर्तमान में करीब 41,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अब पानी की निकासी और बढ़ाने की तैयारी है।

मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय में लगातार पानी की आवक को देखते हुए सुबह करीब 10 बजे गेटों से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई जाएगी। इसके तहत अतिरिक्त 8,828 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी है। इसके बाद बांध से कुल करीब 49,828 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जाएगा। बांध से पानी छोड़ने का सिलसिला 16 अगस्त की सुबह 8.45 बजे से लगातार जारी है। इलाके में बारिश का दौर भी लगातार जारी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 9 बजे से लगभग दो घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद सोमवार सुबह भी बारिश जारी रही। पिछले करीब 45 मिनट से लगातार तेज बारिश होने के कारण जलाशय में पानी की आवक बढ़ने की संभावना बनी हुई है। बारिश और जलाशय में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बांध से बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी का स्तर बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और विशेष रूप से बच्चे एवं ग्रामीण नदी किनारे न जाएं। निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान की ओर जाने के लिए तैयार रहें।

Jhatpat News

About Author

You may also like

Big news IAS/IPS Raipur बड़ी ख़बर

कटघोरा में अटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित

रायपुर. 31 जुलाई 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में अटल परिसर में
Big news IAS/IPS Raipur बड़ी ख़बर

जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर, 31 जुलाई 2026/जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली की आज सेवानिवृत्ति (अर्द्धवार्षिकी) पर उन्हें भावभीनी