Big news IAS/IPS Raipur आयोजन दिवस विशेष पर्व त्यौहार

15 अगस्त को CM विष्णुदेव साय कर सकते हैं बड़ा ऐलान, दुर्ग या बिलासपुर में कमिश्नरेट सिस्टम की चर्चा

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के विस्तार को लेकर दो बड़े ऐलान कर सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा दुर्ग या बिलासपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने और रायपुर कमिश्नरेट का दायरा बढ़ाकर पूरे जिले को इसके अंतर्गत लाने की है।

पिछले साल रायपुर में हुई थी कमिश्नरेट की घोषणा

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद 23 जनवरी 2026 से राजधानी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू हो गया।

अब सरकार इस व्यवस्था के अगले विस्तार की तैयारी में है। स्वतंत्रता दिवस के मंच से मुख्यमंत्री इसके संबंध में घोषणा कर सकते हैं।

दुर्ग या बिलासपुर में से किसी एक को मिल सकता है कमिश्नरेट

राज्य में पुलिस कमिश्नर प्रणाली का विस्तार करने को लेकर तैयारियां चलने की चर्चा है। संभावित शहरों में दुर्ग और बिलासपुर के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

दोनों शहरों में तेजी से बढ़ता शहरीकरण, आबादी का विस्तार और कानून-व्यवस्था से जुड़ी बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कमिश्नरेट व्यवस्था लागू करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार दुर्ग और बिलासपुर दोनों में एक साथ कमिश्नरेट लागू करेगी या शुरुआत किसी एक शहर से होगी। अंतिम स्थिति मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन के बाद ही साफ होगी।

पूरे रायपुर जिले में लागू हो सकता है कमिश्नरेट सिस्टम

रायपुर में वर्तमान में कमिश्नरेट सिस्टम लागू है, लेकिन अभी इसके दायरे में मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र शामिल है। वहीं रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग पुलिस अधीक्षक की व्यवस्था है।

ऐसे में 15 अगस्त को रायपुर कमिश्नरेट का दायरा बढ़ाकर पूरे रायपुर जिले को एक ही कमिश्नरेट के तहत लाने का ऐलान भी महत्वपूर्ण हो सकता है।

अगर सरकार यह फैसला लेती है तो शहर और ग्रामीण पुलिस की मौजूदा अलग-अलग व्यवस्था में बदलाव करते हुए पूरे जिले के लिए एकीकृत कमिश्नरेट प्रणाली की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है।

फिलहाल सभी की नजरें 15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संबोधन पर टिकी हैं। उनके ऐलान के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कमिश्नरेट सिस्टम का अगला विस्तार दुर्ग, बिलासपुर या रायपुर जिले के स्तर पर किस रूप में किया जाता है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

Good News IAS/IPS New delhi अच्छी ख़बर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर
Good News IAS/IPS New delhi अच्छी ख़बर

Chhattisgarh Pushes Major Growth Agenda: Chief Minister Shri Sai Presents Bastar Growth Blueprint to Prime Minister Shri Modi

Centre’s Support sought for ₹ 10,500 Crore Urea Plant, Power Connectivity and Ayurveda Institute New delhi/ Raipur, July 31, 2026/