अपराध कानून छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार

1.31 करोड़ के धान घोटाले के आरोपी का कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ करते वीडियो वायरल, कलेक्टर ने आरोपों को बताया साजिश

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 1.31 करोड़ रुपये के धान घोटाले के आरोपी शशिकांत महंत का कलेक्ट्रेट परिसर में टॉयलेट साफ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शशिकांत महंत ने दावा किया कि वह कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के कहने पर टॉयलेट साफ कर रहा था। हालांकि, कलेक्टर ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे झूठा और भ्रामक बताया है।

कलेक्टर ने आरोपों को बताया सोची-समझी साजिश

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने शशिकांत महंत के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि यह वीडियो सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आरोपी अपने खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार की कार्रवाई से बचने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।

कलेक्टर के मुताबिक, यदि प्रशासन की ओर से उससे ऐसा कराया गया होता तो उसके पास इसका वीडियो कैसे आता। उन्होंने कहा कि वह कहीं भी जाकर टॉयलेट साफ कर वीडियो बना सकता है और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर सकता है।

मानवाधिकार आयोग में भी हुई शिकायत

मामले को लेकर छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है और कलेक्टर के बयान के बाद अब दोनों पक्षों के दावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

धान घोटाला मामले में आरोपी गिरफ्तार

बताया गया है कि 1.31 करोड़ रुपये के धान घोटाले से जुड़े मामले में डभरा थाना पुलिस ने शशिकांत महंत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कार्रवाई चल रही है।

फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति जांच के दायरे में है। मामले में आगे की कार्रवाई और आधिकारिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से
अपराध कानून कोरबा छत्तीसगढ़

आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ गिरफ्तार, थार आगजनी और चाकूबाजी कांड में पुलिस को मिली सफलता

कोरबा 01 अगस्त। शहर में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ को कोरबा पुलिस ने