कोरबा छत्तीसगढ़ राजकाज संगठन समस्या सुरक्षा

कोयलांचल दीपका क्षेत्र की अनदेखी, सिटी बस सेवा बंद होने से छात्र-छात्राओं समेत आमजन परेशान,पार्षद रोहित जायसवाल ने क्लेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा 13 अगस्त। दीपका क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी सिटी बस सेवा को पुनः शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 1 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दीपका से कोरबा के बीच सिटी बसों का नियमित संचालन तत्काल शुरू कराने की मांग की है।

पार्षद ने बताया कि पूर्व में दीपका क्षेत्र से एसी और नॉन-एसी सिटी बसों का नियमित संचालन होता था। इससे आम नागरिकों, नौकरीपेशा लोगों के साथ ही कोरबा के विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलती थी। वर्तमान में एक भी सिटी बस का संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिटी बस सेवा बंद होने का सबसे अधिक असर कोरबा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। बस सुविधा नहीं मिलने से विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने के लिए निजी वाहनों अथवा अन्य महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे उनका अतिरिक्त समय और पैसा खर्च हो रहा है तथा समय पर कॉलेज पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है।

बसों के अभाव में दीपका क्षेत्र के आम नागरिकों को भी आवागमन के लिए निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से