अजब-गजब अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ समस्या

मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, आयुष्मान रिकॉर्ड में मृत आरक्षक का इलाज जारी

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर से स्वास्थ्य व्यवस्था और आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो चुके एक आरक्षक को आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में कथित तौर पर 42 दिन तक भर्ती दिखाया गया। इतना ही नहीं, उसकी मौत के 42 दिन बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि वह इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट रहा है।

मामला सामने आने के बाद मृत आरक्षक की पत्नी ने पूरे प्रकरण की जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

26 जून को अस्पताल में भर्ती, 30 जून को मौत

जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के कटंगखार निवासी आरक्षक देवनारायण राम को 26 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 30 जून को उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनकी मृत्यु का प्रमाणपत्र भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद आयुष्मान योजना से जुड़े रिकॉर्ड में उनका इलाज जारी रहने का मामला सामने आया है।

मौत के 42 दिन बाद आया चौंकाने वाला मैसेज

मृतक की पत्नी सीमा कुजूर के मुताबिक, पति की मौत के 42 दिन बाद उनके मोबाइल पर आयुष्मान सारथी योजना की ओर से एक मैसेज आया।

मैसेज में कथित तौर पर लिखा था कि ‘प्रिय देवनारायण, आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं।’

यह मैसेज सामने आने के बाद परिवार भी हैरान रह गया। सवाल उठने लगा कि जब देवनारायण राम की 30 जून को मौत हो चुकी थी और उनका मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी हो गया था, तो आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में उन्हें इतने दिनों तक अस्पताल में भर्ती कैसे दिखाया गया?

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से