IAS/IPS KORBA आयोजन कोरबा शिक्षा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एनसीडीसी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

कोरबा. नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता लाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अल्का फिलिप्स सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए संकल्प दिलाया गया। विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Jhatpat News

About Author

You may also like

Good News IAS/IPS New delhi अच्छी ख़बर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर
Good News IAS/IPS New delhi अच्छी ख़बर

Chhattisgarh Pushes Major Growth Agenda: Chief Minister Shri Sai Presents Bastar Growth Blueprint to Prime Minister Shri Modi

Centre’s Support sought for ₹ 10,500 Crore Urea Plant, Power Connectivity and Ayurveda Institute New delhi/ Raipur, July 31, 2026/