अपराध कानून कोरबा छत्तीसगढ़

मजदूर को बदमाशों ने पीटकर अहिरन नदी में फेंका, 10 हजार रुपये लूटे

कोरबा 09 अगस्त। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दीपका से मजदूरी कर घर लौट रहे 53 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर बदमाशों ने मारपीट के बाद अहिरन नदी में फेंक दिया और उसके पास रखे करीब 10 हजार रुपये लूट लिए। पूरी रात बारिश के बीच घायल अवस्था में नदी किनारे पड़े रहे मजदूर की जान एक लकड़ी के सहारे बच सकी।

जानकारी के अनुसार, जुराली निवासी किशन लाल पटेल दीपका में कोयला लेबलिंग का काम करता है। शुक्रवार देर शाम वह करीब सात दिन बाद मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूरी पर उसे कुछ लोग शराब पीते हुए मिले। किशन लाल भी उनके साथ बैठकर शराब पीने लगा। इसी दौरान कथित तौर पर बदमाशों को पता चला कि किशन लाल के पास मजदूरी के पैसे हैं। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और अहिरन नदी किनारे पंप हाउस के पास ले गए।

आरोप है कि पंप हाउस के पास बदमाशों ने किशन लाल के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके पास मौजूद करीब 10 हजार रुपये लूटने के बाद उसे नदी में धकेल दिया। तेज बहाव में बहते हुए किशन लाल को एक लकड़ी मिल गई। उसने लकड़ी को पकड़कर किसी तरह नदी के किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में पूरी रात बारिश में नदी किनारे पड़ा रहा।

अगली सुबह राहगीरों की नजर किशन लाल पर पड़ी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसका चेहरा बुरी तरह सूज गया था। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में किशन लाल ने अपने बेटे सुरेश और अन्य परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लेकिन गंभीर हालत के कारण पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जुराली, कर्सनिया और आसपास के गांवों में अवैध शराब कारोबार संचालित होने की चर्चा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वारदात में शामिल संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से