आयोजन कोरबा छत्तीसगढ़ प्रेरणा राजकाज

मेरा रेशम, मेरा अभिमान अभियान के तहत रेशमकीट पालकों को वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी

कोरबा 04 अगस्त 2026/ केंद्रीय रेशम बोर्ड के तत्वावधान में संचालित “मेरा रेशम, मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत सोमवार को कोसा बीज केंद्र, तुमान (जिला कोरबा) में रेशमकीट पालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 50 से अधिक रेशमकीट पालकों ने भाग लेकर तसर रेशमकीट पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में सहायक संचालक, रेशम, जिला कोरबा श्री बलभद्र सिंह भण्डारी एवं कोसा बीज केंद्र, तुमान के प्रभारी श्री गुलशन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. विनोद सिंह ने किसानों को तसर रेशमकीट पालन की उन्नत तकनीकों, रोग एवं कीट प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन तथा वैज्ञानिक पद्धति से पालन के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक सलाह का पालन करते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया, ताकि बेहतर उत्पादन के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सके।

सहायक संचालक रेशम श्री बलभद्र सिंह भण्डारी ने रेशमकीट पालकों को इस वर्ष बेहतर उत्पादन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर रेशम उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर विशेष ध्यान देने तथा नवीन तकनीकों का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम का उद्देश्य रेशमकीट पालकों को नवीन वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराकर रेशम उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना तथा किसानों की आय को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कोसा बीज केंद्र, तुमान के प्रभारी श्री गुलशन कुमार ने केंद्रीय रेशम बोर्ड का जिला कोरबा में इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी रेशमकीट पालकों को सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से