आयोजन कोरबा छत्तीसगढ़ प्रेरणा व्यक्तित्व संगठन सामाजिक

छत्तीसगढ़ कलार महासभा महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव

कोरबा। छत्तीसगढ़ कलार महासभा महिला जिला इकाई द्वारा 2 अगस्त को सावन महोत्सव कार्यक्रम मिनी माता कॉलेज के पीछे सहस्र बाहु भवन में सायं को आयोजन किया गया। सहस्त्रबाहु कार्यक्रम के प्रथम चरण में भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इसके बाद जिले भर में उपस्थित महिलाओं द्वारा हरे रंग की साड़ी, हरी चूडिय़ां, मेहंदी लगाकर उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई, जिसमें झूला झूलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सबसे आकर्षक सावन क्वीन का चयन लकी ड्रा के माध्यम से किया गया इसके अलावा नित्य, गायन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता रही महिलाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया। उपस्थित सभी महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कुसुम डनसेना ने कहा कि सावन की पवित्र पर्व के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं । सावन महोत्सव कार्यक्रम हरियाली का संदेश देता है। इसलिए सभी महिला हर रंग पहनकर कार्यक्रम मे उपस्थित हुई है।महिला इकाई के उपाध्यक्ष दीप्ति जायसवाल एवं सुचिता जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने से एक दूसरे के विचारों का आदान प्रदान होता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हरियाली का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रही। कार्यक्रम में विष्णु बाई ,कांति बाई ,श्याम बाई , भानुमति(पार्षद) , चंद्रकली (पार्षद) गीता बाई, विमला बाई, प्रभा, शशि कला, अर्चना, बिंदेश्वरी ,किरण ,आंयू, रजनी, रोहाणी, खुशबू ,माधुरी, चांदनी, रामेश्वरी, मंजू, लता, तारिणी, पार्वती, राम बाई ,रंजीता, सुकांति कृष्णा ,माया, नीरा, सावित्री, अनीता, सुमन ,सीता, अरुण नेहा माधुरी,रोहाणी, गीता ,रामेश्वरी महिला सहित काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से