स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगीं कोरबा की पुलिस चौकियां, हसदेव तट की सर्वमंगला चौकी बनी आकर्षण का केंद्र
कोरबा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कोरबा जिले के थाना और चौकी परिसर देशभक्ति की रोशनी से जगमगा उठे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। इसी कड़ी में हसदेव नदी तट स्थित सर्वमंगला चौकी की सजावट ने लोगों का खास ध्यान खींचा। […]



