सचिन तेंदुलकर-निर्मला सीतारमण के नाम पर 45 लाख की ठगी

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजसेवी सुधा मूर्ति जैसे बड़े नामों का इस्तेमाल कर फर्जी निवेश योजना का झांसा दिया और एक रिटायर्ड BSP कर्मचारी से 45 लाख 18 हजार 998 रुपए ठग […]

कन्या छात्रावास में छात्राओं के गंभीर आरोपः एनएसयूआई ने 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

कोरबा 16 अगस्त। जिले के पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास की छात्राओं की शिकायत के बाद एनएसयूआई की टीम छात्रावास पहुंची और छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्राओं ने छात्रावास की अधीक्षिका पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एनएसयूआई नेताओं ने शिकायतों को गंभीर बताते हुए […]

मेमन जमात ने सादगी और सेवा के संदेश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

कोरबा 16 अगस्त। मेमन जमात कोरबा द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेमन जमात के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अमीन शेखानी के अध्यक्षीय नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द […]

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा नगर के विकास को मिल रही नई गति

जिला खनिज न्यास मद से 31 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति कोरबा 16 अगस्त। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व में कोरबा नगर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प के साथ जिला खनिज न्यास (क्डथ्) मद से 31 विभिन्न विकास कार्यों […]

कोल वाशरियों और पावर प्लांटों की सीबीआई जांच की मांगः भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 18 को किया जन-आन्दोलन का ऐलान

कोरबा 16 अगस्त। भारतीय जनाधिकार पार्टी छत्तीसगढ़ ने एसीबी समूह की कोयला वाशरियों, रिजेक्ट कोयला आधारित पावर प्लांटों और ईंधन तंत्र में वर्ष 1999 से अब तक हुए संचालन की सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी ने मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय एसआईटी गठित करने और बहु-एजेंसी फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग भी […]

चमोली टनल हादसा: 8 श्रमिकों की मौत, 2 अब भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

० टनल से निकाले गए देवनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पानी निकालने के साथ लापता मजदूरों की तलाश तेज चमोली। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। […]

TMC के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फंदे पर लटकता मिला

रामपुरहाट।पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के […]

CBI के शिकंजे में रेलवे का सीनियर अफसर, घर पर छापेमारी में मिले ₹77 लाख कैश, 4 दिन की रिमांड पर

० छापेमारी में घर से मिले ₹77 लाख कैश और ₹14 लाख के गहने, बिल पास करने के बदले मांगी थी रिश्वत रायपुर/भिलाई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) भिलाई में पदस्थ सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (Sr. DME) अनमोल उके को रिश्वत […]

मालती किन्नर का निधन, शोक की लहर

कोरबा। कोरबा के किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर के निधन की खबर से पूरे समाज और शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मालती किन्नर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। आज उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। […]

हथियारबंद बदमाशों ने 7 गैस सिलेंडर लूटे: कोरबा में IOC गेट के सामने 4-5 नकाबपोशों ने ट्रक रुकवाया, चालक को दिखाई बंदूक

कोरबा..कोरबा में स्वतंत्रता दिवस की सुबह कोरबा में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। दर्री थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के गेट के सामने बदमाशों ने गैस सिलेंडर से लदे ट्रक को रोककर 7 भरे हुए सिलेंडर लूट लिए। वारदात तड़के करीब 4 बजे की है। बदमाश स्कॉर्पियो वाहन […]