चाकू और हथौड़े से हमला कर शिक्षक की हत्या, जमीन विवाद की खौफनाक परिणति
बलरामपुर 20 जुलाई 2026। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। स्कूल पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की उनके ही दो चचेरे भाइयों ने दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। […]












