कोरबा छत्तीसगढ़ राजकाज सुरक्षा हाथी समस्या

तीन दंतैल हाथी फिर लौटे गेराव, ग्रामीणों को किया सतर्क

कोरबा, 1 नवम्बर। वनमंडल कोरबा के करतला रेंज अंतर्गत कोटमेर क्षेत्र में विचरणरत तीन दंतैल हाथियों ने एक बार फिर कोरबा रेंज का रूख कर लिया है। हाथियों को आज सुबह यहां के सेउरमार जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। उसके बाद वन अमला सतर्क हो गया है। जंगल के समीप स्थित गेराव व आसपास के गांव में मुनादी का अभियान शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीणों को क्षेत्र में खतरनाक हाथियों के आने की जानकारी देते हुए उन्हें हाथियों से दूरी बनाए रखने को कहा जा रहा है। करतला रेंज के पीडिया क्षेत्र में भी एक लोनर हाथी पहाड़ से नीचे उतर कर गांव के नजदीक मंडरा रहा है। लोनर ने पीडिया गांव में ग्रामीणों के खेतों में भी पहुंचकर उत्पात मचाते हुए धान की फसल को तहस नहस कर दिया है। जिससे दो ग्रामीण प्रभावित हुए हैं, जिनकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच कर लोनर की निगरानी में जुट गया है। वहीं रात में किये गए नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से