छत्तीसगढ़ हादसा

बड़ा सड़क हादसा, बांगापाल के पास पलटी मनीष बस; 5 लोग गंभीर घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही मनीष बस भैरमगढ़ के पास बांगापाल में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नेलसनार अस्पताल पहुंचाया गया है।

नेलसनार अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष बस बीजापुर से रायपुर-दुर्ग की ओर जा रही थी। इसी दौरान भैरमगढ़ के पास बांगापाल में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बिना देरी किए नेलसनार अस्पताल ले जाया गया।

भैरमगढ़ अस्पताल में भी की गई उपचार की तैयारी

घटना को लेकर भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी घायलों के इलाज के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रमेश तिग्गा ने बताया कि फिलहाल घायलों को नेलसनार अस्पताल ले जाया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में भी पूरी तैयारी कर ली गई है। जैसे ही कोई घायल यहां पहुंचेगा, उसका तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा।

नेलसनार थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरी घटना नेलसनार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

अपराध कानून कोरबा छत्तीसगढ़ ठगी

पूर्व पार्षद के बेटे पर एफआईआर, दैहिक शोषण के आरोपी को बचाने पुलिस के नाम पर 1.20 लाख रुपए की ठगी का आरोप

कोरबा 01 अगस्त। एक पूर्व पार्षद के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आरोपी युवक को पुलिस कार्यवाही से बचाने