कोरबा छत्तीसगढ़ राजकाज राजनीति संगठन समस्या समीक्षा

डिजिटल दौर में नेटवर्क ही विकास की कुंजीः ज्योत्स्ना महंत

बीएसएनएल और दूरसंचार अफसरों पर बरसीं सांसद दिए सख्त निर्देश

कोरबा 23 अगस्त। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के शहरी अंचलों से लेकर दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बदहाल मोबाइल नेटवर्क की समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्रीय सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत ने कड़ा रुख अपनाया है। सांसद महंत ने अपने कोरबा स्थित निवास पर दूरसंचार विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उच्च अधिकारियों की आपात समीक्षा बैठक बुलाई और नेटवर्क कनेक्टिविटी के मुद्दे पर अफसरों की क्लास ली। इस समीक्षा बैठक में रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा, मरवाही और कोरिया जिले के वनांचल तथा अति-दूरस्थ (इंटीरियर) क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सांसद ज्योत्स्ना महंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन ग्रामीण व शहरी इलाकों में नेटवर्क कमजोर है या पूरी तरह ठप है, वहां तत्काल प्रभाव से तकनीकी सर्वे कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत के अनुसार नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएं और वर्तमान में स्थापित टावरों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में तुरंत कार्रवाई हो। सांसद ने दूरस्थ क्षेत्रों में लगे बीएसएनएल टावरों के सुचारु संचालन और नियमित रखरखाव को सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

बैठक में नेटवर्क को आज के दौर की अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए सांसद ने कहा कि डिजिटल युग में बेहतर नेटवर्क ग्रामीण विकास का मुख्य स्तंभ है। आज ग्रामीणों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाएं, ऑनलाइन बैंकिंग, रोजगार और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच पूरी तरह नेटवर्क पर निर्भर है। उन्होंने चिंता जताई कि नेटवर्क न होने के कारण आपातकालीन स्थितियों में ग्रामीणों को चिकित्सा और प्रशासनिक मदद पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। कोरबा के आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों को निर्बाध कनेक्टिविटी से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस समीक्षा बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और दूरसंचार विभाग के आला अफसर उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं- जनप्रतिनिधिः पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, प्रदेश सचिव हरीश परसाई, एवं दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य व पूर्व पार्षद दिनेश सोनी।

दूरसंचार विभाग व बीएसएनएल अधिकारीः महाप्रबंधक दूरसंचार विभाग (व्यवसाय) बिलासपुर नितेश श्रीवास्तव, एजीएम गेंदराम कुशराम, कोरबा एजीएम आशीष टोप्पो, साकेत गोस्वामी, राजेश सूद और जय नारायण देवांगन। दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य दिनेश सोनी ने बताया कि सांसद के इस कड़े रुख के बाद अधिकारियों ने जल्द से जल्द सर्वे कराकर क्षेत्र में नेटवर्क सुधार का आश्वासन दिया है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से